रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से जेसीएम ने की मुलाकात
रांची, 24 जून (हि.स.)। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की।
प्रतिनिधियों ने कुलपति को विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर परीक्षा सत्र में लगभग दस माह की देरी, अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, और छात्रहित से जुड़ी अन्य मुद्दों से अवगत कराया। कुलपति ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समाधान करने के लिए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस अवसर पर जेसीएम के छात्र नेता इरफान खान, अजीत विश्वकर्मा, अतीकुर रहमान, प्रेम प्रतीक, काशिफ रजा, अमन ठाकुर, कमलेश महतो, साकेत कुमार, अमन कुमार, आशीष कुमार और मुन्ना तिर्की मौजूद थे।
—————