लखनऊ के रोजगार मेला में 130 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ के रोजगार मेला में 130 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ, 30 जून(हि. स.)। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित हुए रोजगार मेले में 130 अभ्यर्थियों का नामचीन कंपनियों में चयन हुआ। आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स (लखनऊ), एडेप्ट इन्फा, जेबीएम, श्रीराम लाइफ इन्श्योरेंस, वी विन लि., और सुज़लॉन लि. जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने का आग्रह किया और चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइन करने के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 175 अभ्यर्थी आए थे, जिनमें से 150 अभ्यर्थी योग्यता श्रेणी में आए और साक्षात्कार के बाद 130 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 12,811 से 19,500 रूपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का चयन इस मेले में नहीं हो पाया, वे निराश न हों। 10 जुलाई 2025 को आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में एक और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे प्रतिभाग कर सकते हैं।

—————