नागदा: कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नागदा, 6 जून (हि.स.)। उज्जैन जिले के नागदा में शुक्रवार को त्योहार ईद को देखते तथा कानून की व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गो से मार्च निकाला।
थाना प्रभारी अमृतलाल गवली ने अगुवाई की इस मौके पर मंडी बिरला ग्राम एवं समीप के उन्हेंल थाने से भी पुलिस बल पहुंचा था ।