राजगढ़ः अवैध रेत खनन पर निगरानी रखने बनेंगी अस्थाई चैकियां

राजगढ़ः अवैध रेत खनन पर निगरानी रखने बनेंगी अस्थाई चैकियां

राजगढ़, 3 जून (हि.स.)। सुठालिया क्षेत्र में पार्वती नदी पर हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के लिए प्रशासन नई व्यावस्था लागू कर रहा है, जिसमें क्षेत्र की पांचों खदानों पर अस्थाई चैकियां बनाई जाएंगी जो 24 घंटे अवैध रेत खनन पर निगरानी रखेंगी। तहसीलदार दौलजीराम अहिरवार के अनुसार प्रत्येक खदान पर चार सदस्यीय टीम तैनात रहेगी, जिसमें दो पटवारी और दो चैकीदार होंगे, यह टीमें 24 घंटे खदानों की निगरानी रखेंगी।

टीम का मुख्य कार्य रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकना है। तहसीलदार के आदेश पर पारसाना, टोड़ी, लसुड़ियामीणा, सेमालपार और शेखनपुर खदान पर अस्थाई चैकियां बनाई जाएंगी। पिछले कई दिनों से अवैध रुप से रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा है जबकि इस बार रेत खनन के लिए कोई टेंडर नही हुआ है,माफियाओं के द्वारा बिना टेंडर के लाखों रुपए की रेत का खनन प्रतिदिन किया जा रहा है।

अवैध खनन पर पाबंदी लगाने के लिए अस्थाई चैकियां बनाई जा रही है, जिससे 24 घंटे खदानों पर निगरानी रखी जा सके।खदानों से लगे थाना मलावर और सुठालिया थाना पुलिस को भी इस प्रक्रिया से अवगत कराया गया है ताकि समय-समय पर पुलिसबल का उपयोग कर रेत के अवैध खनन व परिवहन को रोका जा सके। पिछले दिनों प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने लसुड़ियामीणा में कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की थी, लेकिन रेत माफिया मौके से फरार हो गए थे। रेत के अवैध खनन को रोकने के लिए राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने सख्ती बरतते हुए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है, इसके बाद प्रशासन ने खदानों पर सतत निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

—————