बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभुकों का हुआ चयन

बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभुकों का हुआ चयन

खूंटी, 20 जून (हि.स.)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आर रॉनिटा ने की। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी की ओर से योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। चर्चा के क्रम में प्राप्त आवेदनों का बारीकी से जांच की गई तथा संबंधित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से लाभुकों का चयन किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और नामांकित गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी की सहभागिता से योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन की दिशा में यह एक सार्थक कदम रहा। उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभुकों को शीघ्र योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें।

—————