केंद्र प्रभारी काठगोदाम डिपो रघुवीर चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी डिपो से संचालित टेंपो ट्रेवलर का अब काठगेदाम डिपो से संचालन होगा। दो जगह से संचालन होने से निगम के अधिकारियों को मुख्यालय सूचना देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंडलीय प्रबंधन ने हल्द्वानी डिपो से संचालित चार टेंपो ट्रेवलर को भी काठगोदाम डिपो से संचालित करने का आदेश जारी किया है।