मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि “पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. रेड्डी ने बाल विवाह रोकथाम कानून, देवदासी प्रथा के अंत, देह व्यापार जैसी कुरीतियां बंद कराने और महिलाओं व बच्चों की तस्करी रोकने के लिए कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कृतित्वों को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।”
मुख्यमंत्री ने गोविंद चंद्र पांडे को याद करते हुए कहा कि “पद्मश्री से सम्मानित पांडे ने ऋग्वेद के विभिन्न अंशों का संस्कृत से हिन्दी अनुवाद किया। उन्होंने दर्शन, इतिहास और संस्कृत के गहन ज्ञान से लिखे ग्रंथ में संक्षेप से तथ्य रखते हुए सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।”