कांग्रेस परिवारवाद में ही सिमटकर रह गई:पुरंदर मिश्रा

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के वैचारिक दीवालिएपन का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन न देश, न प्रदेश और न ही जनता के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर हुआ। बल्कि शराब घोटाले से अर्जित 16.70 करोड़ रुपये रियल स्टेट में निवेश करने और कुल 1,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार भूपेश बघेल के उस बेटे के बचाव में किया गया जो कांग्रेस का पदाधिकारी तक नहीं है! यह बड़ी विडम्बना ही है कि 140 साल पुरानी पार्टी का अब यह दायित्व हो गया है कि पार्टी को छोड़कर अब घर-परिवार की चिंता कर रहे हैं! श्री मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि यह जो आर्थिक नाकाबंदी के नाम पर सियासी ड्रामा किया गया, अगर यदि कांग्रेस के नेता अपने घरों में आर्थिक नाकाबंदी कर लेते तो यह समस्या आती ही नहीं। इस नाकाबंदी से साबित हो गया कि पूरी कांग्रेस व्यक्ति के प्रति केंद्रित है जनता के प्रति नहीं। जनता के मुद्दों से कोई कांग्रेस का लेना-देना नहीं है।

श्री मिश्रा ने इस बात के लिए भी कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया कि कांग्रेस ने दैनिक मजदूरी पर मजदूरों को लाकर आर्थिक नाकाबंदी की, लेकिन कुछ मजदूरों को उस दिन का पेमेंट नहीं किया और वे लोग बाद में हल्ला मचा रहे थे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कम-से-कम उन मजदूरों का तो पेमेंट करवा दें, जिनको उस दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।