तालाब में मृत मिला मगरमच्छ

लक्सर रेंज के सेक्शन अधिकारी अनीश सैनी ने बताया कि तालाब के पास एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। आशंका है कि अर्थिंग के चलते पानी में करंट आया होगा, जिससे मगरमच्छ की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की और आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग तालाब के आसपास जाने से कतरा रहे हैं।