दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद तय किया गया कि इस गाद को बायो माइनिंग और बायो रेमेडिएशन तकनीक से साफ किया जाएगा। इसके लिए नवंबर 2024 में टेंडर जारी किया गया था और 30 मई 2025 तक पूरा काम निपटा दिया गया। अब इस जगह पर दिल्ली के 8 क्षेत्रों शाहदरा दक्षिणी, शाहदरा उत्तरी, सिविल लाइंस, सिटी पहाड़गंज, रोहिणी, नरेला, केशवपुरम और करोल बाग से निकलने वाली नई गाद डाली जा रही है। यहां जमा की जा रही नई गाद को भी बायो माइनिंग के जरिए समय-समय पर साफ किया जाएगा।
दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इस काम को लेकर नगर निगम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली को साफ और हरित बनाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है और समयबद्ध तरीके से काम कर रही है। महापौर ने कहा कि पहले जहां सिर्फ वादे किए जाते थे, अब धरातल पर काम हो रहा है।
महापौर ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व में नगर निगम और दिल्ली में चीजें तेजी से बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम की योजना तीनों बड़े लैंडफिल साइट्स को भी जल्द से जल्द हटाने की है, और इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ा जा रहा है।