युवा प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने कहा कि, यह एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर हमला है। गुरु खुशवंत साहेब को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए वरना पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने कहा कि, गुरु खुशवंत साहेब पर हमला हमारी अस्मिता पर हमला है। प्रशासन यदि गंभीर नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से, लेकिन पूरे प्रदेश में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद थे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दोषी पकड़े नहीं गए, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, बीते शनिवार काे बेमेतरा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर से हमला कर दिया था।