दो दिवसीय कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में जिले के किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

————