फर्जी ग्राम सभा का प्रस्ताव, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि, महाजेंको कंपनी ने जिस ग्राम सभा को आधार बनाकर जनसुनवाई की है वह ग्राम सभा का प्रस्ताव ही फर्जी है। जयशंकर राठिया नामक जिस व्यक्ति की अध्यक्षता में ग्राम सभा कराई गई है उस नाम का कोई व्यक्ति ही गांव में नहीं है। ग्राम सभा की जो तारीख दस्तावेजों में बताई गई है उस तारीख पर ग्राम सभा हुई ही नहीं है। ऐसे में उस क्षेत्र के सरपंच पंच सहित ग्रामीण आज कलेक्टर से मिलने गए थे और उन्होंने लिखित में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का कहना है कि, इसके पूर्व तमनार थाने में भी उन्होंने ग्राम सभा को फर्जी करार देते हुए कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत की है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वे चाहते हैं कि मामले में उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।