फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ दिल्ली में हुई कर मुक्त

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को कर-मुक्त घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म समावेश की प्रभावशाली कहानी के साथ, यह एक युवा लड़की तन्वी की प्रेरणादायक कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। तन्वी की कहानी भावनात्मक और प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने और राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाली ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।