उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी समाज को लेकर एक सम्मेलन किया जिसमें राहुल गांधी ने माना कि ओबीसी के हितों की उतनी रक्षा वह नहीं कर पाये जितनी उन्हें करनी चाहिए थी। ओबीसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न करवा पाना मेरी गलती है, जिसे अब मैं सुधारना चाहता हूं।