मूल रूप से नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के तिवारी गांव के निवासी हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय माता कमला देवी, पिता मोहन चंद्र, पूरे परिवार व शिक्षकों प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. मनोज बाफिला, डॉ. सुभाष आर्य सहित छात्रावास के वरिष्ठ विद्यार्थियों दीपक, नवीन, चंद्रशेखर, देवेंद्र, यशपाल आदि को दिया है। छात्रावास अधीक्षक रवि वर्मा व समस्त छात्रों ने हर्ष की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने भी उन्हें बधाई दी और बताया कि छात्रावास के विद्यार्थी निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं।