प्रयागराज में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
प्रयागराज,05 जुलाई (हि.स.) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से प्रयाग वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी माैसम अलर्ट के मुताबिक दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। जार्जटाउन, सिविल लाइन, दारागंज, अल्लापुर, झूंसी, फाफामऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई।
हालांकि इस बारिश ने शहर एवं ग्रामीण इलाकाें के निवासियाें काे उमस भरी गर्मी से काफी राहत दी। बारिश से शहर की सड़कों पर जल भराव भी हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल भराव की स्थिति नहीं बनने पाएगी।
—————