कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि जैसे सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं, वैसे ही हम भी समाज के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। आत्मनिर्भर समाज ही शहीदों के सपनों का भारत है। उन्होंने शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक चेतना को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।