बाबा मंदिर और टॉवर चौक पर लेजर मैपिंग लाईट श्रद्धालुओं को कर रहा आकर्षित

बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर अनुभव बाबा धाम देवघर में प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में बाबा मंदिर और टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ के कई रंग और रूप को दर्शाया जा रहा है। इस औलोकीक लेजर शो का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है।