सीसीएल के सीएसआर फंड और जिला प्रशासन की देखरेख में, सेवा फाउंडेशन के स्वयंसेवक दो वर्षों के लिए इस परियोजना का कार्यान्वयन करेंगे। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, नदी घाटों से नियमित रूप से गंदगी, कचरा उठाना और उसका सुरक्षित निपटान करना है। इस समझौते पर सिद्धार्थ एस लाल, महाप्रबंधक सीएसआर, सीसीएल, मारकस हेमरोम, जिला पर्यटन अधिकारी रामगढ़ और दीपक एस ठाकुर, अध्यक्ष सेवा फाउंडेशन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।