निजी अस्पताल संचालक जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

निजी अस्पताल संचालक जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद, 5 जुलाई (हि.स.)। मॉडल टाऊन स्थित गगन मैमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. दलीप तंवर को मोबाइल पर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को शहर फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पूछताछ के उपरांत आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएसपी अर्बन जयपाल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर पुलिस ने तुरंत जांच प्रारंभ कर आरोपी को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व निजी अस्पताल संचालक डॉ. दलीप सिंह को आरोपी सीता राम पुत्र भंडारी प्रसाद निवासी ढाणी माजरा द्वारा मोबाइल पर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बस अड्डा चौकी प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। इस संबंध में 2 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन को डिजिटल फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा गया है, ताकि वीडियो की सत्यता तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। थाना शहर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ की गई।