राजगढ़ःयुवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य-राज्यमंत्री टेटवाल

राज्यमंत्री ने शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए अफसर व ठेकेदारों को विकास कार्य करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राज्यमंत्री टेटवाल ने महाविधालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें संस्थान की सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों पर चर्चा की साथ ही कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से हमें अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा देनी है, छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य उचित तरीके से समयावधि में पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, इसके लिए सभी को ईमानदारी एवं मेहनत के साथ कार्य करना होगा।