पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारतीय ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुरघाट निवासी सचिन पुत्र रमेश और इसका पड़ोसी संदीप कुमार निषाद पुत्र हनुमान प्रसाद निषाद है।
उल्लेखनीय है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट निवासी विनोद कुमार निषाद पुत्र गुलाब निषाद ने 18 जुलाई को पुलिस को सूचना दिया कि उसके घर से अज्ञात चोर नकदी एवं जेवरात उठा ले गए। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।