भोजपुर के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव में ही अपने नानी की घर गई थी। रविवार को सुबह वह वहां से लौट रही थी तो घर के पास रहने वाले अनस उसे पान मसाला गुटखा मंगाने के बहाने उसे बुलया। आरोपित ने पीड़िता को पैसे दिए और पास से गुटखा लाने को कहा। पीड़िता गुटखा लेकर आई तो आरोपित उसे खींच कर अपने घर में ले गया। आरोपित ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में दरवाजा खोल कर उसे भगा दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो मां को अनहोनी की आशंका हो गई। महिला के अनुसार उसकी बच्ची ने बताया कि जब वह नानी के घर से वापस आ रही थी तो अनस गगन गुटखा मंगाने के बहाने बुलाया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना भोजपुर एसएचओ शरद मलिक ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आज आरोपित अनस के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान लिए गए हैं। आरोपित अनस की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।