रिम्स के कैंटीन की चाय पीते ही बिगडी महिला डॉक्टर की तबीयत, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तुरंत कैंपस की कैंटीन को सील कर दिया। इतना ही नहीं, पेइंग वार्ड और ऑर्थो विभाग की कैंटीन को भी सुरक्षा के मद्देनज़र बंद करवा दिया गया है।

फिलहाल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। रिम्सव प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मरीजों और स्टाफ की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कैंटीन संचालन पर सख्ती बरती जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आर्थो कैंटीन से चाय पीने के बाद गायनी विभाग की पीजी फर्स्ट ईयर की डॉक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला डॉक्टर ने रिम्स से ही एमबीबीएस किया था और हाल ही में पीजी में दाखिला लिया था।

गुरुवार की देर रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ कैंटीन से चाय मंगवाई। चाय पीते ही उन्हें अचानक रिएक्शन होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेंट्रल इमरजेंसी ले जाया गया। फिर वहां से उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में शिफ्ट किया गया।