तीज मनाने जा रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, मां-बेटे की मौत

मां और बेटे की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार सेंट्रल सौंदा नलकारी निवासी रीता कुमारी (25) अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रांची से अपनी स्कूटी संख्या जेएच 24एन 5216 से घर आ रही थी। इसी बीच सैनी होटल के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही रीता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।