बुधवार को सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त को चौकी सीएसआरयू में शिकायत प्राप्त हुई कि परमिंदर वासी अनूपगढ़ 9 अगस्त को सुबह अपने मोटरसाइकिल पर घर से दुकान पर काम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद परमिंदर का कोई सुराग नही मिला। जिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। 12 अगस्त को अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रीना को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक की लाश बालसमंद रोड आर्य नगर ड्रेन के पास मिली है। जिस पर पुलिस पर मृतक परिजन मौके पर पहुंचे।
जहां पर परिजनों ने लाश को पहचान कर शिनाख्त की। जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुुटेज और अन्य तकनीकी स्रोतों की सहायता से यह स्पष्ट हुआ कि परमेंदर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर गिरा दिया तथा जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए और उसकी हत्या करके लाश को बालसमंद रोड़ ड्रेन में फैंक दिया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और छानबीन के दौरान पांच आरोपितों को काबू कर लिया। जिनमें सुरेश, दीपक, अजय, दीपक वासीयान गोविंदपुरा व धीरज वासी उकलाना मंडी हैं।