होटल-ढाबों की चेकिंग में तीन के खिलाफ कार्रवाई

सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी नहीं करने की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों को होटल ढाबा या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी नहीं करने व अवैध शराब की बिक्री की सूचना तत्काल निकटतम थाना या कंट्रोल रूम में देने की अपील की है।

चेकिंग अभियान के तहत मगरलोड पुलिस ने अमरसिंह निषाद को अपने होटल व ढाबा में शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते पाया गया। इसी तरह पुलिस ने भावेश निषाद को अपने पान ठेला में शराबखोरी कराते पकड़ा है। इसी तरह से सिटी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत कुशलराव मराठापारा निवासी को गोलू ढाबा के सामने अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पकड़ा। आरोपित के कब्जे से तीन पौवा देशी व आठ पौवा अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की है।