आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना में ओएमएआई का पुनर्गठन, मोहसिन बने सचिव

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने की और स्टाफ ऑफिसर केके पांडा ने संचालन किया। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें मलयज सिंह को अध्यक्ष, सुजीत रंजन को उपाध्यक्ष और मोहसिन रजा को सचिव चुना गया है। बीआर भगत व मोनू कुमार राय संयुक्त सचिव, पिंटू चौधरी कोषाध्यक्ष और विवेक कुमार संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए।

समित कुमार सिन्हा, सालिक ग्राम सिंह, उज्जवल कुमार, सोनू, सुदीप्त कुमार पांडा, आदिश जैन और शुभम राज को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने मुद्दों को उनके सामने निःसंकोच रख सकते हैं। जिनका कंपनी की नीति के अनुरूप शीघ्र समाधान किया जाएगा। सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि इसी शक्ति के बल पर अधिकारी अपने कर्तव्यों और अधिकारों का बेहतर निर्वहन कर सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना के कई अधिकारी उपस्थित थे।