शासन द्वारा जारी सूची में जनपद के चुनिंदा पुलिस कर्मियों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था। रावेंद्र मिश्रा की कार्यशैली हमेशा जनता के बीच सम्मान के रूप चर्चा विषय रही है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रावेंद्र मिश्रा ने अपने अब तक के कार्यकाल में न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाई है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सहज और सरल व्यवहार के साथ सुनकर उसका समाधान भी किया है। यही कारण है कि वह थाना क्षेत्र से लेकर जिले भर में एक सराहनीय पहचान बना चुके हैं।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रावेंद्र मिश्रा को मिले सम्मान के बाद उनके सहकर्मियों, इष्टमित्रों और क्षेत्र के नागरिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।