सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- किसानों को मिले उचित मुआवज़ा

सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम नाव पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर रहे हैं और स्थिति का स्वयं जायजा ले रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायत में राहत कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को आवश्यक सहायता समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस भीषण बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान किसानों की फसलों को हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि वह तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन करे और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोग बेहद परेशान हैं और प्रशासन को उनकी सहायता के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने होंगे।