डॉ. बिंदल ने सोमवार को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष समिति का गठन किया है, जो सेब उत्पादक क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेगी। यह समिति बागवानों को हो रहे नुकसान पर आवाज उठाने के साथ-साथ एपीएमसी में हो रही धांधली का भी संज्ञान लेगी।
उन्होंने बताया कि इस समिति की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर करेंगे। समिति में बलवीर वर्मा (विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता), चेतन बरागटा (प्रदेश प्रवक्ता), संदीपनी भारद्वाज (प्रदेश प्रवक्ता), अरुण फाल्टा (जिलाध्यक्ष महासू), यशवंत सिंह नेगी (जिलाध्यक्ष किन्नौर), निहाल चंद शर्मा (जिलाध्यक्ष मंडी), हीरालाल (जिलाध्यक्ष सुंदरनगर), अमित सूद (जिलाध्यक्ष कुल्लू) और नरेश शर्मा (पूर्व चेयरमैन एपीएमसी) को सदस्य बनाया गया है।
भाजपा का कहना है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर बागवानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और कांग्रेस सरकार की लापरवाही को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।