भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नही है और मुख्यमंत्री या भाजपा ऐसे हमले से भयभीत नही होने वाले। भाजपा के नेता अपना सार्वजनिक जनसंवाद पहले से अधिक सघनता से जारी रखेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमले का सही कारण तो पुलिस जांच पूर्ण होने पर ही सामने आयेगा पर प्रारम्भिक जानकारी अनुसार यह हमलावर पूर्व में भी दो बार अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इसे यह लगता हैं कि यह कोई सुनियोजित साजिश है।

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के बाद दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जिस तरह की वीडिओ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली वह निंदनीय है और कहीं ना कहीं हमलावर को नैतिक समर्थन देने के समान है। उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज इस तरह का ट्वीट कर हमलावर अपरोक्ष प्रोत्साहन समझ से परे है।