भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन का रूप लेगा और भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।