कार लोडर की टक्कर में दो की मौके पर मौत, दो गंभीर

बिजनौर से चांदपुर गंज रोड पर रात्रि लगभग 10:30 बजे पेट्रोल पंप के पास एक कार को लोडर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। कार में सवार बहू और सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभम और ड्राइवर आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि बेटी के घर से लौट रही महिला बाला वर्मा अपनी बहू मानसी तथा पुत्र शुभम् के साथ नजीबाबाद के लिए वापस लौट रही थी। गंज में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को एक लोडर ने जबरदस्त टक्कर मार दी , जिसमें सास बाला वर्मा तथा बहू मानसी की मौके पर मौत हो गई। पुत्र शुभम तथा कार ड्राइवर आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है | जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है परिवार नजीबाबाद में मोटा आम चौराहे के पास रमेश कॉलोनी का रहने वाला है ,घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है |