चंडीगढ़ से मनाली फोरलेन भारी बारिश के चलते यातायात के लिए बंद

उधर, औट से बंजार उच्च मार्ग 305 पर बालीचौकी में फिर से ल्हासे गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है। यहां एक चलती गाड़ी इसकी चपेट में आई और लोगों ने भागकर जान बचाई। सराज के थुनाग में फिर भारी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर रहे जिससे पहले बनाये अस्थाई पुल बह गए और यातायात थम गया है। प्रशासन ने जगह जगह पुलिस लगा दी है ताकि फंसे लोगों को निकाला जा सके।