डाॅ. काव्य सौरभ ने बताया कि इस कानक्लेव के अंतर्गत विशेष रूप से गवर्नरों के लिए 22 अगस्त को आयोजित प्री -लीड 25 में सात विशिष्ट सत्र होंगे, जिनमें रोटरी एवं व्यवसाय, नेतृत्व प्रशिक्षण संस्थान, विविधता एवं समावेशन, रोटरी कार्य योजना, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वैश्विक अनुदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इस कॉनक्लेव के सहायक अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट 3100 के पीडीजी दिनेश कुमार शर्मा होंगे। डिस्ट्रिक्ट के ही रोटेरियन अनुराग मित्तल तथा मनीष वार्ष्णेय को चेन्नई में अनुशासक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। गवर्नर इलेक्ट पायल गौड़ भी चेन्नई प्रस्थान करेंगी।
डाॅ. काव्य सौरभ ने आगे बताया कि 23 और 24 अगस्त को चेन्नई ट्रेड सेंटर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही 100 गुलाबी आटो योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।