छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ पत्नीय एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच कर दर्शन,पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने गुरु नानक गुरुद्वारा में भी मत्था टेका जहां ग्रंथी सरदार जंग सिंह एवं विनय सिंह से भेंट कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की जीत की संभावना पर कहा कि “ऐसी संभावना प्रबल है। बिहार में हो रहे आम चुनावों में इस बार इंडिया गठबंधन 100% जीत दर्ज करेगा। राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।”अमरकंटक प्रवास के दौरान स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंत दंपत्ति का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय तिवारी, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल सेन एवं नगर परिषद पार्षद देवानंद खत्री (अग्गू) सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।