मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा परम पावन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्रता के यज्ञानुष्ठान में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आज का यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। आइए, स्वतंत्रता के अमृतकाल में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें। जय हिन्द…भारत माता की जय!
गाैरतलब है कि राजधानी के साथ-साथ सभी जिलाें और जनपद मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और पंचायत स्तर तक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा।