मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।