एसडीएम कार्यालय में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडीओ वायरल

जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय में रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया पंचायत के जमीन विवाद को लेकर वाद चल रहा था। वाद एक पक्ष लगन सोरेन एवं दूसरे पक्ष कलेश्वर मुर्मू का बताया गया। मामला जमाबंदी जमीन के उपर परती जमीन को लेकर दावेदारी को लेकर एसडीएम कार्यालय में चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।