हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति का उत्सव, तिरंगा यात्रा में आमजनों को भी जोड़े कार्यकर्ता : किरण देव

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुये कहा कि राष्ट्र सबसे पहले है और यही भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करता है। राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत इस अभियान में सभी कार्यकर्ता सहभागिता निभायें और आमजनों को भी इस पुनीत अभियान में जोड़े, उन्हें प्रेरित करें।

कार्यक्रम के पूर्व कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि भाजपा के इस अभियान में बूथवार पचास घरों में तिरंगा लगाने का दायित्व कार्यकर्ता निभायेंगे। ध्यान रखना है कि घर घर में तिरंगा ससम्मान लगाया जाये। तिरंगा यात्रा भी शहर से लेकर गांव गांव तक आयोजित होगी। जिसकी रुपरेखा तैयार कर 10 अगस्त से हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान का उत्साह के संग आरंभ करें।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक रुप सिंह मण्डावी ने किया । कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आनंद मोहन मिश्रा, सफीरा साहू, अविनाश श्रीवास्तव,प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, सुखदेव मण्डावी, पीताम्बर कश्यप,महेंद्र सेठिया, हरी राम मण्डावी, मंगतु कश्यप, सुनील कुहरामी, देवी प्रसाद बेंजाम, सोमारू कश्यप, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, शशि नाथ पाठक,सुधा मिश्रा, दशरथ गुप्ता, योगेश शुक्ला, गोदावरी साहू, आशा साहू, ललिता बघेल,निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी,राणा घोष, लक्ष्मण झा, बी जयराम,नरेन्द्र पाणिग्रही, प्रकाश रावल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।