रिमझिम बारिश से टपकने लगी हेरिटेज निगम मुख्यालय की छत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों और पार्षदों के कमरों की छत टूट रही है। जगह – जगह छतों से पानी टपक रहा है। पूरी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। डिप्टी मेयर कार्यालय में तो फॉल सिलिंग ही गिर गई है। दीवारों पर फंगस आ रही है। कमरों में पानी भर रहा है। लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। नगर निगम मानसून में जयपुर की जनता को सुरक्षित रखने का दावा करता है। लेकिन हेरिटेज में तो निगम के मुखिया मुख्यालय को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों के कमरे में दीवार गिर गई थी। गनीमत रही कि तब किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद से अधिकारी और कर्मचारी डरे हुए है। अगर समय रहते भवन की मरम्मत नहीं की गई तो कांग्रेसी पार्षद इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करेंगे।