एफएसएसएआई ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का क्यूआर कोड लाइसेंस और पंजीकरण के पहले पृष्ठ पर उपलब्ध करा दिया गया है। देशव्यापी परामर्श में, सभी एफबीओ को इसे अपने परिसरों में प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। यह एफएसएस (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 की लाइसेंस शर्त संख्या 1 के अनुपालन में है। इसके अतिरिक्त, एफबीओ को अपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जिनमें वेबसाइटें और ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं पर भी ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ एप के लिए क्यूआर कोड या सीधा डाउनलोड लिंक प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है।
एप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतें स्वचालित रूप से संबंधित क्षेत्राधिकार प्राधिकारी को भेज दी जाती हैं, जो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती हैं और उपभोक्ता शिकायतों को संबोधित करने में देरी को कम करती हैं।