मेडिकल स्टोर की आड़ में इस्लाम कर रहा था नशे का कारोबार, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कोतवाली लक्सर पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस्लाम पुत्र जामिन हसन उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्सर गांव को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार करता था। बरामद कैप्सूल (स्पस्मोर अकेटामिनोफेन, ट्रांडोल हाईड्रोकलोरीड, डिक्सलोमिन हाईड्रोकलोरीड) की कुल मात्रा 60.48 ग्राम पाई गई।

कोतवाली लक्सर में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।