ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा के पास कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को छल से पार्टी में शामिल कर रहे हैं। वहीं जगदीश प्रधान ने वीडियो वायरल कर कहा कि गांव के कुछ लोग समाज की बैठक बोलकर साथ ले गए थे।
वहां भाजपा के नेता भी पहुंच गए और आनन-फानन में भाजपा में शामिल होने की वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाया था। भाजपा में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।