दून जा रहे किसानों को टोल प्लाजा पर रोका, लाठी चार्ज करने का आरोप

पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाकियू कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून घेराव करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने टोल का बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई।

बताया गया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों का आरोप कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया हैं, जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं। विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं अधिकारी किसानों को समझाने मे लगे हुए हैं।