हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नर तेंदुए की मौत

चांदपुर वन क्षेत्र अधिकारी दुष्यंत सिंह के अनुसार, मृत तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष है और प्राथमिक जांच में करंट से मौत की आशंका है। जिस पेड़ के नीचे शव मिला, उस पर 11,000 वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। संभावना है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा और बिजली की चपेट में आ गया।

वन्यजीव विशेषज्ञ मानते हैं कि बिजली लाइनों के नजदीक वन्यजीवों की आवाजाही जानलेवा साबित हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।