कृषि महाविद्यालय के मैना कन्या छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पीलिया, सर्दी-बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। छात्राओं ने भी इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न बीमारियों के उपचार तथा बचाव के संबंध में खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. चम्पेश्वरी ध्रुव और डॉ. दीपक कुमार पाणिग्रही भी मौजूद थे। महाविद्यालय की ओर से एमबी. तिवारी, विद्यावती भगत, पी. लक्ष्मी, ओजस्वी दीवान, छात्रावास प्रीफेक्ट रूपाली भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।