बैठक में सबसे पहले सोसायटी द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसका संचालन सचिव श्री संजय सूद की अध्यक्षता में किया गया।
सोसायटी के नवनियुक्त सचिव रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से आरती गुप्ता को नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भारती कुठियाला को संरक्षक और संजय सूद को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रामेश्वर शर्मा को सचिव, कपिल शर्मा को सह सचिव तथा अंकुर कौंडल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सदस्य पद पर योगराज और सरिता पठानिया को मनोनीत किया गया है, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मोतीलाल और कुलदीप कुमार शर्मा के नामों की घोषणा की गई।
बैठक में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और सोसायटी के माध्यम से सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।